फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत, बच्ची को जन्म दे मां की हुई मौत

Mon, 20 Mar 2023 07:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद अचानक से महिला की हालत खराब होने लगी। अलीगढ़ लेकर पहुंचे, जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला की मौत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के मोहल्ला रमनपुर निवासी महिला की जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। यह देख उन्हें आनन-फानन अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां पर एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग महिला को लेकर हाथरस आ गए। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर निवासी सुरेश की 30 वर्षीय पत्नी अनीता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां अनीता ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद अचानक से अनीता की हालत खराब होने लगी। यह देख डॉक्टर ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। 

परिजन उन्हें अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले में मातमी सन्नाटा छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें