फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टनकपुर एक्सप्रेस में बेहोश मिले मां-बेटे

Sat, 26 Jul 2025 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा-कागसंज रेल खंड पर चलने वाली टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन में बृहस्पतिवार को मां-बेटे बेहोश मिले। यात्रियों की सूचना पर इन्हें जीआरपी ने हाथरस सिटी स्टेशन पर उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्हें शुक्रवार को होश आया।
विज्ञापन


महिला ने अपने बेटे का नाम गौरव व अपना नाम रेखा पत्नी विनोद कुमार निवासी संतोष गली फतेहपुर सीकरी जिला आगरा बताया। उनका कहना है कि उन्हें स्टेशन पर किसी ने कुछ नहीं खिलाया था। पता नहीं उन्हें ट्रेन में बैठते ही कैसे बेहोशी आ गई। जीआरपी हाथरस सिटी के प्रभारी मनोज उज्ज्वल ने बताया कि मां-बेटे को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। चिकित्सकीय रिपोर्ट में इनके किसी भी नशीले पदार्थ के सेवन की बात से मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें