फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दूध गर्म कर रखा, मां-बेटा ने पिया, दोनों की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 02 May 2025 05:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राजकुमारी ने दूध पीने के लिए गर्म करके रसोई में रखा था। थोड़ी देर बाद मां राजकुमारी व बेटा दानवीर ने दूध को पी लिया था। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों देखा तो दूध में छिपकली पड़ी थी।
विज्ञापन
छिपकली प्रतीकात्मक - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां ने दूध गर्म कर रख दिया। मां-बेटा ने उस दूध को पी लिया, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में जब परिवार वालों ने देखा तो दूध के अंदर छिपकली पड़ी हुई थी। दूध में छिपकली कब और कैसे पहुंची परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं है्। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बांस में 1 मई की रात छिपकली गिरे दूध का सेवन करने से मां-बेटे की हालत बिगड़ गई। रात करीब 11 बजे राजकुमारी (47) ने दूध पीने के लिए गर्म करके रसोई में रखा था। 

थोड़ी देर बाद मां राजकुमारी व बेटा दानवीर ने दूध को पी लिया था। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों देखा तो दूध में छिपकली पड़ी थी। दोनों को तत्काल उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें