चार भैंस आरोपी लेकर गए थे और रुपया घर से देने के लिए कहा था। मां-बेटा घर रुपये लेने गए तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मां-बेटे को पीट दिया।
भैंस के रुपये के विवाद में मां-बेटे को कुछ लोगों द्वारा पीटे जाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ एसटी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सहपऊ के गांव रामपुर निवासी कांता देवी उर्फ मुन्द्रा देवी पत्नी राजबहादुर की थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 13 अप्रैल 2025 को उसकी चार भैंस जिसकी कीमत 2.45 लाख रुपये थी, उनको देवेन्द्र गौतम, दीपू गौतम एवं अर्जुन गौतम निवासी गौतम कॉलोनी सादाबाद लेकर गए थे और उक्त रुपया घर से देने के लिए कहा था।
उन्होंने कहा कि वह और उसके पुत्र चिंटू उनके घर रुपये लेने गए तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उससे एवं उसके पुत्र को पीट दिया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।