फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही मां-बेटी को बाइक ने मारी टक्कर, स्थिति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर के निकट सड़क पार कर रही मां-बेटी को एक बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से मां-बेटी दोनों जख्मी हो गई। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से महिला को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दरियापुर निवासी रेशमपाल की पत्नी रानी अपनी चार साल की बेटी खुशी को लेकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद रानी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें