संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
आगरा रोड स्थित गिजरौली गांव में सिलिंडर में आग लगने से एक बच्ची व उसकी मां झुलस गई। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव गिजरौली निवासी रामवती पत्नी जीवन दास अपने घर के किचन में चाय बना रही थीं। इसी बीच गैस सिलिंडर में आग लग गई।
आग को बुझाने के चक्कर में उनकी गोद में ले रखी पांच साल की बेटी परी आग की चपेट में आ गई। दोनों मां-बेटी आग से बुरी तरह झुलस गईं। उनकी चीख-पुकार को सुनकर आसपास के लोग आ गए, मुश्किल से सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। उसके बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद परिजन दोनों को किसी प्राइवेट अस्पताल ले गए हैं।