फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा किंग चतुरा दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस गिरफ्त में सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन एकाएक शातिरों पर सख्त रवैया अपना रहा है। पुलिस ने सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा को दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। वह जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है। उसका काफी लंबा आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि कुख्यात सट्टा किंग चतुरा अभी भी पूरे नेटवर्क के साथ सट्टे का कारोबार कर रहा है। इस पर हाथरस गेट पुलिस ने सिद्धार्थ नगर स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। वह वहां भी बड़ी चतुराई से सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। इस सिलसिले में अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि चतुरा का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर सट्टा, जुआ, नशीला पदार्थ का कारोबार करने जैसे गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। चतुरा के साथ रनवीर पुत्र हुुकुम सिंह व शिवम पुत्र लाल सिंह निवासी हतीसा थाना हाथरस गेट को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सट्टा पर्ची व 22400 रुपये भी मिले हैं। चतुरा पर 36 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें