सिकंदराराऊ सीएचसी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
मौसम में बदलाव होने से लोग सर्दी-जुखाम व बुखार के शिकार हो रहे हैं। सिकंदराराऊ सीएचसी में रोजाना लगभग 300 से अधिक मरीज आ रहे हैं। वहीं, अब तक तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सीएचसी पर मरीजों का उपचार कर दवाएं दी जा रही हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राज वर्मा ने बताया कि दो महीनों में तीन डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। दो पीड़ित गांव आरिफपुर भोगपुर के थे। एक मरीज गांव कुंदनपुर था। तीनों लोग इलाज के बाद स्वस्थ गए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को शक होने पर डेंगू की किट से परीक्षण किया जाता है। पॉजिटिव आने पर रक्त की स्लाइड बनाकर एलाइजर टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा जाता है। डॉ. वर्मा ने लोगों से अपील की कि अपने आसपास जलभराव न होने दें। पूरी सावधानी बरतें।