फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गभाना में बंदरों का आतंक, आए दिन लोगों को रहे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा और तहसील परिसर में बंदरों का आतंक व्याप्त है। बंदर आए दिन लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। तहसील में ही एक पखवाड़े में तीन अधिवक्ताओं को काटकर घायल कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्लों, रोडवेज बस स्टैंड, तहसील, सोमना रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत लियों से बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बंदर दुकानदाऱों, राहगीरों से भी सामना छीनकर ले जाते हैं। बंदरों के आतंक के चलते लोग घरों से निकलने में सावधानी बरतते हैं, घरों पर बंदरों से बचने के लिए लोहे के जाल लगवा लिए हैं। सीएचसी पर भी बंदर काटने से रैबीज की वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ी है। तहसील में बंदरों के आतंक को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता, हरेंद्र सिंह, रवेंद्र चौधरी, चित्र वीर सिंह को काटकर घायल कर दिया। तहसील अधिवक्ताओं ने तहसीलदार से और कस्बा के लोगों ने नगर पंचायत से बंदरों को पकड़वाने क मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें