फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिला अस्पताल में बंदरों का आतंक, मरीज को देखने आए वृद्ध के ऊपर छत से कूदा बंदर, पैर पर काटा

Fri, 26 Jun 2026 10:37 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

छत पर बैठे एक बंदर ने वृद्ध के ऊपर छलांग लगा दी। वह सीधे वृद्ध की कमर पर कूदा। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते, बंदर ने पैर में काट लिया और उन्हें नोच डाला। अचानक हुए इस हमले से वृद्ध चीख पड़े।
विज्ञापन
बंदर के हमले से घायल बुजुर्ग लीलाधर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के जिला अस्पताल में बंदरों का खौफ चरम पर है। 25 जून को 65 वर्षीय वृद्ध पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आस-पास मौजूद लोगों ने बमुश्किल वृद्ध को बंदर के चंगुल से बचाया, जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार दिया गया।

विज्ञापन


पीड़ित लहरा निवासी लीलाधर (65 वर्ष) जिला अस्पताल में भर्ती परिचित मरीज को देखने आए हुए थे। वह अस्पताल परिसर में वार्ड के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक छत पर बैठे एक बंदर ने उनके ऊपर छलांग लगा दी। वह सीधे वृद्ध की कमर पर कूदा। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते, बंदर ने पैर में काट लिया और उन्हें नोच डाला।

अचानक हुए इस हमले से वृद्ध चीख पड़े। उनकी आवाज सुनकर अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने लाठी-डंडे फटकार कर बंदर को वहां से भगाया। बंदर के हमले में वृद्ध लहूलुहान हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने के साथ ही प्राथमिक उपचार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें