फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार आज, उमड़ेंगे भ्ाक्त

Sun, 24 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
चिंताहरण महादेव मंदिर में सफाई करता सेवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन के सोमवार का हर शिव भक्त को इंतजार रहता है। आज सावन का पहला सोमवार है। शहर व देहात क्षेत्रों के शिव मंदिरों पर भक्तों का तांता लगेगा। भगवान शिव की आराधना के लिए सावन माह का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन


भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए सावन के सोमवार में हर शिव मंदिर में भक्तों का रेला रहेगा। सावन के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर पूरे दिन शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की गईं। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ-साथ मनोहारी पोशाकें बनाई गई।

कई मंदिरों में बाहर से ऑर्डर कर आकर्षक पोशाकें मंगाई गई हैं। शिव मंदिरों पर सावन के पूरे महीने विद्युत की झालर लगाने के लिए भी कह दिया है। घरों में महिलाओं ने शिव की आराधना के लिए तैयारियां की हैं।
विज्ञापन


महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना की थालियां सजाई गई हैं। शहर व देहात के शिव मंदिरों पर शिव भक्त दूध व गंगाजल से अभिषेक करेगा।   बेल-पत्र, फूल, माला, धतुरा, भांग, काले तिल चढ़ा कर भगवान शिव की पूजा, अर्चना होगी। शिव मंदिरों पर आज सुबह व शाम को मेला जैसा माहौल रहेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें