फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर झाडू लगा रही महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला से पड़ोस के युवक ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि आरोपी अब महिला को धमकी दे रहा है। इस मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 19 अप्रैल 2020 को अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। आरोप है कि उसी बीच वहां पर पड़ोस का युवक आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने अश्लील हरकत की। इतने में ही यहां पर महिला का पति व सास यहां आ गए, जिन्हें देख आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग गया। उस वक्त तो परिवार के लोगों व आस-पड़ोौस के लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया, लेकिन अब भी आरोपी महिला को देखकर अश्लील हरकत करता है। इस मामले को लेकर महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें