फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला तकिया के सभी रास्ते सील, पुलिस की सख्ती से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर वालों के लिए बाइक चोर का कोरोना से संक्रमित होना बवाल-ए-जान बन गया है। मोहल्ला कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद लोग घरों में कैद हो गए हैं। पुलिस की सख्ती भी लोगों को अब रुलाने लगी है।
बता दें कि कसबा निवासी के बाइक चोर के कोरोना पॉजिटिव निकलने से मोहल्ला तकिया तथा उसके 250 मीटर के क्षेत्रफल को पूरी तरह सील कर दिया गया है। सख्ती का अंदाज इस बात से लगता है कि इलाके से निकास के सभी रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सभी रास्तों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार का कोतवाल प्रवेश राणा ने कस्बे में आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा तैनात पुलिस फोर्स को सख्ती बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ निर्देश दिए कि इलाके के लोगों को किसी सामान की कमी न हो। सूचना पर तुरंत आवश्यक सामान मुहैया कराया जाए। इधर, प्रशासन द्वारा चिह्नित दुकानदार फोन कॉल पर सामान की तत्काल आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें