फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिलाओं को खूब भा रहे पेस्टल और फ्लोरल प्रिंट्स के मोबाइल कवर

Sun, 04 Oct 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मोबाइल कवर पसंद करतीं युवतियां। संवाद  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
स्मार्टफोन अब सिर्फ बातचीत या काम का जरिया नहीं रहा, बल्कि महिलाओं और युवतियों के लिए यह उनके व्यक्तिगत स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट का अहम हिस्सा बन चुका है। इन दिनों शहर के मोबाइल एक्सेसरीज बाजारों में महिलाओं के बीच पेस्टल शेड्स और फ्लोरल प्रिंट्स वाले मोबाइल कवर्स का जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हल्के और शांत रंगों के साथ खूबसूरत डिजाइनों से सजे ये कवर्स फोन को आकर्षक लुक दे रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि महिलाएं अब सिर्फ मोबाइल की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं देतीं, बल्कि अपने परिधानों और पर्स के साथ मैचिंग कवर चुनना पसंद कर रही हैं। त्योहारी और शादी-ब्याह के आगामी सीजन को देखते हुए बाजारों में इन फैशनेबल कवर्स की मांग में और इजाफा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

ट्रेंड में हैं इस तरह के कवर
-पेस्टल व न्यूड शेड्स: गहरे और चटख रंगों के बजाय युवतियां अब बेबी पिंक, लैवेंडर, मिंट ग्रीन, पीच और स्काई ब्लू जैसे पेस्टल कलर्स को तरजीह दे रही हैं। यह रंग देखने में सौम्य और बेहद प्रीमियम लगते हैं।
-फ्लोरल व बॉटनिकल प्रिंट्स: पारदर्शी बैकग्राउंड पर छोटे-छोटे गुलाब, चेरी ब्लॉसम और हरी पत्तियों वाले प्रिंट्स काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इनमें कई कवर्स में असली सूखे फूलों और ग्लिटर का रेजिन वर्क भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

- मिरर व कार्ड होल्डर कवर्स: कामकाजी महिलाओं और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मल्टी-पर्पज कवर्स पसंद आ रहे हैं। इनमें पीछे की तरफ छोटा वैनिटी मिरर या फिर मेट्रो एटीएम कार्ड और थोड़े पैसे रखने के लिए स्लीक पॉकेट बनी होती है।
-कॉर्ड व स्ट्रैप वाले क्रॉसबॉडी कवर्स: सफर या शॉपिंग के दौरान फोन हाथ में पकड़ने या बैग में ढूंढने के झंझट से बचने के लिए पर्ल चेन, लेदर स्ट्रैप और फैंसी डोरी वाले कवर्स खूब बिक रहे हैं, जिन्हें स्लिंग बैग की तरह आसानी से कंधे पर लटकाया जा सकता है।
-पॉप सॉकेट और ब्रेसलेट रिंग: सेल्फी के शौकीनों के लिए ग्रिप मजबूत करने वाले फ्लोरल, पॉप सॉकेट और उंगलियों में फंसाने वाले बीडेड ब्रेसलेट रिंग वाले बैक कवर भी डिमांड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें