पुरानी इमरजेंसी होगी जमींदोज
नया भवन बनने से पहले जिला महिला अस्पताल के पीछे जिला होम्योपैथी चिकित्सालय के पास बने भवन में इमरजेंसी चलती थी। लगभग 50 वर्ष पुराना यह भवन पिछले 18 वर्षों से खाली पड़ा है तथा निष्प्रयोज्य घोषित हो चुका है। जगह की कमी के चलते अब इसे गिराने की तैयारी की जा रही है। ध्वस्तीकरण और पुराने मलबे की नीलामी के लिए तकनीकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मलबे की कीमत तय होने के बाद इस भवन को नीलाम किया जाएगा।
एसएनसीयू और एमएनसीयू वार्ड बनेगा
यहां पर एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) के विस्तार और नया एमएनसीयू (मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट) वार्ड बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इससे अधिक से अधिक नवजात बच्चों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।