फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमवती होंगी एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी

Tue, 02 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की हलचल के बीच समाजवादी पार्टी ने स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए भी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी ने अलीगढ़-हाथरस की संयुक्त सीट से हसायन की ब्लॉक प्रमुख ओमवती यादव (बुआ) को प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष ओमवती हाल ही में सिकंदराराऊ के वार्ड से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीती हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बसपा प्रत्याशी और पूर्व ऊर्जा मंत्री के छोटे भाई विनोद उपाध्याय के मुकाबले मात्र एक वोट से हारी थीं। 25 सदस्यीय जिला पंचायत में विनोद को 13 और ओमवती को 12 वोट मिले थे।अध्यक्ष के चुनाव में बसपा की सियासी जमीन हिलाने का ईनाम आलाकमान ने ओमवती को पहले सपा का जिलाध्यक्ष बनाकर दिया और अब उन्हें एमएलसी का प्रत्याशी घोषित कर यह साबित कर दिया है कि अध्यक्ष के चुनाव के बाद पार्टी में ओमवती का सियासी कद बढ़ गया है। जिले में पार्टी के दूसरे दिग्गजों पर ओमवती सबसे ज्यादा भारी पड़ी हैं। ओमवती पांच साल पहले हसायन ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी निर्विरोध जीती थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उन्होंने जिस तरह सपा समर्थित सिर्फ पांच सदस्यों के बूते पर बसपा को कड़ी टक्कर दी और उसकी एकतरफा जीत को भी बेहद मुश्किल बना दिया, उससे सपा आलाकमान को जिले की सियासत में उनकी पकड़ का अंदाजा अच्छी तरह लग गया है। 
विज्ञापन


ओमवती को टिकट मिलने पर मनाया जशभनहाथरस। सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव को एमएलसी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर सपाइयों ने मंगलवार को यहां जमकर जशभन मनाया। सपा नेता डॉ.आरसी लाल के अलीगढ़ रोड स्थित क्लीनिक पर आयोजित कार्यक्रम में सपाइयों ने जमकर मिठाइयां बांटीं। सपाइयों ने उम्मीद जताई कि इस चुनाव में जीत निश्चित रूप से ओमवती बुआ की ही होगी। उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा।इस मौके पर अजय रावत, डॉ. आरसी लाल, अजय शर्मा, कैलाश बिहारी गौड़, बालकृष्ण शर्मा, सभासद रामजीलाल वर्मा, डॉ.एम. खान, अमित जादौनर, ठा.नेत्रपाल सिंह, रोहिताश यादव, बसंतलाल, आरिफ सिद्दीकी, रिंकू शर्मा, तुलसी देवी आदि सपाई मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें