संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने शुक्रवार को जीटी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में किसानों की समस्याएं सुनी। यूरिया खाद की किल्लत को लेकर कहा कि अब हर जगह यूरिया उपलब्ध है खूब लें। इसके अतिरिक्त तहसील प्रशासन तथा पुलिस की शिकायतें की गई।
किसानों को राना ने बताया कि जो खाद विक्रेता खाद की कालाबाजारी कर रहे थे उनके लाइसेंस कैंसल किए गए हैं। अब अधिकांश जगहों पर यूरिया खाद बिना परेशानी के वास्तविक रेटों पर मिल रही है। रासायनिक खाद के साथ किसान जैविक खाद का प्रयोग अवश्य करें। कई लोगों ने हसायन कोतवाली की शिकायत की कि वहां रिपोर्ट नहीं लिखी जाती है। सरकारी चक रोड पर लोगों ने कब्जा कर लिया है।
इससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राना ने एसडीएम तथा पुलिस से बात कर समस्या के तत्काल सही निस्तारण के निर्देश दिए। प्रमुख रूप से थे कमल नयन, पंकज गुप्ता, वैभव गुप्ता, प्रेमपाल लोधी, शुभम वार्ष्णेय, नीतिश वार्ष्णेय, नरेंद्र सिंह, रवी कुमार, लोकेश जादौन, संतोष कुमारी, अनिल कुमार सिंह, भानू प्रताप, शिव प्रताप सिसौदिया, गजराज सिंह आदि।