फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1886 बच्चों, 458 गर्भवतियों के लगाए टीके

Sat, 09 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
हाथरस। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन इंद्रधनुष के तहत आठ बीमारियों से बचाव के लिए जीरो से दो साल तक के बच्चे एवं गर्भवती माताओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए शुक्रवार से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया। पहले दिन अभियान में विभाग को काफी अच्छी सफलता मिली।
विज्ञापन


यह शिविर जिलेभर में करीब 150 बूथों पर लगाए गए थे। इनका आयोजन चिन्हित स्थानों जैसे मलिन बस्तियों, ईंट-भट्टे, दूरस्थ क्षेत्र निर्माणाधीन स्थल और ऐसे क्षेत्र जहां टीकाकरण का प्रतिशत बेहद कम है तथा ऐसे स्थान जहां पर विगत कई माह से टीकाकरण ही नहीं हुआ है, पर किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिलेभर में मिशन इंद्रधनुष में पहले ही दिन 458 गर्भवती महिलाओं और कुल 1,886 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

सादाबाद, सहपऊ में शिविरों का निरीक्षण सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने किया। इधर, शाम को सीएमओ दफ्तर में मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा की गई। समीक्षा में डब्लूएचओ के ओएसडी डॉ. विश्वकर्मा ने बूथवाइज अभियान की समीक्षा की। उन्होंने लापरवाही नहीं बरतने की सलाह मौजूद सभी एमओआईसी व स्वास्थ्य कर्मियों को दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह, एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल, संतोष कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें