परिचालकों से आए-दिन गुम हो रहीं टिकटें
एक परिचालक के वेतन से पांच किस्तों में टिकटों की धनराशि की रिकवरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस डिपो के परिचालकों से आए-दिन टिकटें गायब हो रही हैं। इन घटनाओं को देखते हुए निगम के अफसर सख्त हो गए हैं। एक परिचालक से पांच किस्तों में टिकटों की धनराशि की रिकवरी की जा रही है। इससे अन्य परिचालकों में खलबली मच गई है।
उल्लेखनीय है कि 28 अक्तूबर को एक परिचालक बस संख्या यूपी 81 एए-9878 आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर संचालन कर रहा था। इस दौरान चार गड्डी मैनुअल टिकट गायब हो र्गइं, जिसकी रिपोर्ट परिचालक द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई।
चोरी हुए टिकटों की लेखाकार द्वारा गणना की गई। यह 8,940 रुपये की टिकटें थीं। इस मामले में परिचालक के वेतन से एआरएम ने पांच किस्तों में रिकवरी का आदेश कर दिया। पहली और चार किस्त में दो हजार और पांचवी किस्त 940 रुपये की वसूली जाएगी।