फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लापता किसान का शव पानी के गड्ढे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगला विजन मार्ग पर रविवार सुबह 11 बजे खेत के पास पानी से भरे गड्ढे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि शव सोनपाल (55) पुत्र बाबूलाल निवासी अंडौली का है। सोनपाल 22 जनवरी से लापता थे तथा 24 जनवरी को हसायन कोतवाली में बेटे अवतार सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बेटे ने बताया कि गृह क्लेश के बाद वे अचानक घर से निकल गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पानी में पड़ा होने के कारण शव गल चुका था। पुलिस ने बताया कि मृतक को नशे की लत थी। एसएचओ गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें