फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए बदमाश, परिवार के लोग गए थे बाहर

Mon, 03 Apr 2023 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हरिबंश विहार कॉलोनी में पीयूष कुमार गौतम रहते हैं। वह 31 मार्च को अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। दो मार्च को रात्रि 08 बजे जब वह अपने घर पर वापस लौटे तो घर के अंंदर दरवाजा खुला हुआ था और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
विज्ञापन
हरिवंश विहार कॉलोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर में आगरा रोड स्थित हरिबंश विहार कॉलोनी में एक मकान से बदमाश सोने, चांदी के जेवरात, नकदी चोरी कर ले गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन

हरिबंश विहार कॉलोनी में पीयूष कुमार गौतम रहते हैं। वह 31 मार्च को अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। दो मार्च को रात्रि 08 बजे जब वह अपने घर पर वापस लौटे तो घर के अंंदर दरवाजा खुला हुआ था और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

बदमाश घर में से सोने का पैंडल, छह अंगूठी, कान के छाले,पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। गृहस्वामी ने इस मामले की तहरीर कोतवाली सदर में दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें