फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्लांट में घुसे बदमाश, ट्रांसफॉर्मर का सामान-नकदी लूटी

Tue, 17 Nov 2026 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
वह ट्रांसफॉर्मर, जिससे सामान चोरी किया गया। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पुरदिलनगर। जलेसर रोड पर गांव असोई में प्लास्टिक दाना बनाने वाली कंपनी ए-जेड इंटरप्राइजेज की फैक्टरी में बदमाशों ने रविवार रात धावा बोला। बदमाशों ने यहां से 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार काटकर ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी कर लिया। विरोध करने पर ऑटो चालक व चौकीदार को पीटा और उनसे भी नकदी लूट ले गए।
विज्ञापन

प्लांट का सामान ढोने वाले लोडर वाहन के चालक विनोद कुमार और चौकीदार अबरार ने बताया कि उन्होंने चोरों को ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी करते देख लिया था। उन्होंने टोका तो चोरों ने डंडों से उन पर हमला कर दिया। चोर चालक विनोद से 4,600 और चौकीदार अबरार से 22 हजार रुपये लूटकर ले गए।
पिटाई से चौकीदार अबरार की बांह टूट गई और ड्राइवर विनोद का सिर फट गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के मालिक मोहम्मद इमरान ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी करने की मांग की है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। कोतवाली हसायन के प्रभारी मनीष चिकारा का कहना है कि तहरीर मिली नहीं है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें