फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: समाज कल्याण अधिकारी से बदसलूकी, ट्रांसफर कराने की दी धमकी, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 Jul 2026 05:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने आरोप लगाया कि वह अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर शासकीय कार्यों का निपटारा कर रही थीं। इस दौरान आरोपी अचानक उनके कक्ष में दाखिल हो गया और आते ही बदतमीजी करने लगा।
विज्ञापन
हाथरस की जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की जिला समाज कल्याण अधिकारी ने एक व्यक्ति पर कार्यालय में घुसकर बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर मुरसान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता ने बताया कि 16 जुलाई की दोपहर करीब 2:20 बजे वह अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर शासकीय कार्यों का निपटारा कर रही थीं। इस दौरान रामवीर सिंह निवासी बांकेबिहारी कॉलोनी अचानक उनके कक्ष में दाखिल हो गया और आते ही बदतमीजी करने लगा।  उन्होंने कहा है कि रामवीर सिंह इस बात से नाराज था कि उन्होंने विभाग के सहायक विकास अधिकारी विशाल वर्मा से मकान खाली करने के लिए क्यों कहा। विशाल आरोपी के मकान में किराये पर रहते हैं।

आरोपी ने समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि आप अपने कार्मिकों से पैर दबवाओ, लेकिन मेरे बारे में किसी से कुछ नहीं बोलोगी। आरोप है कि आरोपी ने मर्यादा की हदें पार करते हुए समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि तुम खुदा नहीं हो, हमारे नौकर हो। इसके बाद उसने महिला अधिकारी को गालियां देनी शुरू कर दीं। समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने रौब झाड़ते हुए कहा कि वह हाथरस में चार साल से जमी हैं, वह उनका स्थानांतरण कराके दिखाएगा।
विज्ञापन


अधिकारी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अंदर बुलाया और आरोपी को बाहर निकालने के लिए कहा। आरोप है कि दफ्तर से बाहर निकाले जाने के बाद भी आरोपी लगातार गालियां देता रहा और बाहर देख लेने की धमकी दी। घटना से समाज कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी को भी अवगत करा दिया है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें