न्यायालय के आदेश पर कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चुरसैन निवासी एक व्यक्ति ने थाना चंदपा में पांच लोगों के खिलाफ मानसिक रूप से बीमार नाबालिग बेटे का निकाह कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव चुरसैन निवासी व्यक्ति ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 20 अप्रैल को उसके नाबालिग व मानसिक रूप से बीमार बेटे को गांव का ही एक व्यक्ति फुसलाकर इस्लाम नगल, पुरदिलनगर ले गया। आरोप है कि जहां पांच नामजदों ने षड्यंत्र कर शहरकाजी को बुलाकर बेटे का एक युवती के साथ निकाह कर दिया।