फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खिड़की में आ रहे करंट से किशोरी की मौत

Sun, 30 Jun 2024 05:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान क्षेत्र के गांव कटैला में शुक्रवार की देर रात एक घर में करंट उतर आया। इस दौरान लोहे की खिड़की में आ रहे करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव कटैला निवासी प्रियंका (12) पुत्री मोहन सिंह शुक्रवार की देर रात अपने घर की लोहे की खिड़की पकड़कर खड़ी थी। तभी अचानक खिड़की में आ रहे करंट की चपेट में वह आ गई और अचेत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए। परिजन रोने-बिलखने लगे और शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें