राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण हाथरस आ रहे हैं। यहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राज्यमंत्री नगला मोती, बरवाना में सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण 3 सितंबर को हाथरस जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर एक बजे वह नगला अहीर, बरवाना में राधा-कृष्ण और शनिदेव महाराज की मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे वह पंचायत घर नगला अहीर में स्वागत समारोह एवं जनसभा में सहभागिता करेंगे। इस दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। शाम चार बजे राज्यमंत्री नगला मोती, बरवाना में सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।