हाथरस में जिले की प्रभारी मंत्री वेबी रानी मौर्य ने जन चौपाल के बाद पत्रकारों से कहा कि यदि किसी लाभार्थी से पीएम आवास योजना के तहत आवास आवेदन को कागज बनवाने के लिए दो-ढ़ाई हजार रुपये लिए गए हैं, तो वह करप्शन की श्रेणी में नहीं आता, क्योंकि कागज पूरे कराने होते हैं। दो-ढ़ाई हजार रुपये कोई करप्शन नहीं होता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यदि किसी लाभार्थी से पीएम आवास योजना के तहत आवास आवेदन को कागज बनवाने के लिए दो-ढ़ाई हजार रुपये लिए गए हैं, तो वह करप्शन की श्रेणी में नहीं आता, क्योंकि कागज पूरे कराने होते हैं। दो-ढ़ाई हजार रुपये कोई करप्शन नहीं होता है। यह विवादित बयान बाल विकास एवं पोषण मंत्री बेवीरानी मौर्य ने हाथरस के मौहल्ला रमनपुर में जन चौपाल के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान दिया।
जिले की प्रभारी मंत्री वेबी रानी मौर्य ने स्पष्ट किया कि यदि किसी ने करप्शन के नाम पर पैसे लिए हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई और जांच हो रही है। मंत्री ने बताया कि संबंधित मामले में विधायक के अनुसार एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच जारी है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं के साथ आयोजित चौपाल के दौरान क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।