हादसे को लेकर मंत्री और राजनीतिक लोगों का हाथरस आना हो रहा है। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरूण 8 जुलाई को हाथरस आएंगे।
सिकंदराराऊ हादसे में मृतकों के परिजनों व घायलों को योजनाओं से लाभांवित किए जाने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन होगा। जिसमें समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरूण शामिल होंगे। बैठक में नजदीकी जनपदों के समाज कल्याण अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद भाजपा के राजमोहन फॉर्म हाउस में मतदाता अभिनंदन सम्मेलन में भाग लेंगे