फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले से मिलेगी खनन की एनओसी

Mon, 15 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। डीएम शमीम अहमद खान ने जिले में पर्यावरणीय अनापत्ति देने के लिए जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण (डीईआईएए) का गठन किया है। यह समिति लघु खनिजों के खनन के लिए शासनादेश के अंतर्गत, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा निर्गत अधिसूचनाओं के अनुसार एनओसी जारी करेगी।  
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में गठित प्राधिकरण में जिले में ज्येष्ठतम प्रभागीय वन अधिकारी, प्रभागीय आयुक्त या मुख्य वन परिक्षक द्वारा नामित विशेषज्ञ सदस्य को सदस्य, जिला मुख्यालय के एसडीएम सदस्य/सचिव बतौर रहेंगे। डीएम ने बताया कि जिले में प्राधिकरण की सहायता प्रदान करने के लिए केंद्रीय सरकार के परामर्श से जिला स्तरीय विशेषज्ञ आंकन समिति भी बनाई गई है, जिसमें ज्येष्ठतम कार्यपालक इंजीनियर, सिंचाई विभाग/ अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड, हाथरस अध्यक्ष, ज्येष्ठतम उप प्रभागीय अधिकारी (वन) सदस्य, राज्य भू-जल विभाग का डीएम द्वारा नामित प्रतिनिधि/सहायक अभियंता लघु सिंचाई, डीएम द्वारा नामित व्यवसायिक स्वास्थ विशेषज्ञ डॉ. विजेंद्र सिंह डिप्टी सीएमओ, अवर अभियंता जिला पंचायत, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ और  प्रभागीय आयुक्त या मुख्य वन परिरक्षक द्वारा नामित विशेषज्ञ, वरिष्ठतम एई लोनिवि सदस्य होंगे, जबकि जिले में तैनात सहायक या उप निदेशक या जिला खान अधिकारी या भूगर्भ विधि सदस्य सचिव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें