फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अगले महीने थाली में पहुंचेगा बाजरा, 12 जनवरी तक होगी खरीद

Tue, 03 Jan 2023 07:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

फरवरी में राशन की दुकानों पर बाजरा पहुंच सकता है। गेहूं के साथ कार्ड धारकों को बाजरा भी दिया जाएगा। अब तक हाथरस में 2422 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हो चुकी है। जिले के तीनों क्रय केंद्रों पर 12 जनवरी तक खरीद होगी। 
विज्ञापन
बाजरा - फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीबों को पौष्टिक आहर मुहैया कराने के साथ सर्दी दूर करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। फरवरी माह में राशन की दुकानों पर बाजरा पहुंच सकता है। गेहूं के साथ कार्ड धारकों को बाजरा भी दिया जाएगा। अब तक जिले में 2422 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हो चुकी है। जिले के तीनों क्रय केंद्रों पर 12 जनवरी तक खरीद होगी। 

विज्ञापन


हाथरस में पहली बार तीन क्रय केंद्रों पर बाजारा की खरीद हुई है। इसके लिए करीब आठ हजार एमटी का लक्ष्य रखा गया है। एक अक्तूबर से शुरू हुई खरीद का आंकड़ा 2422 एमटी पर पहुंच गया है। अब खरीद की समय सीमा 12 जनवरी तक कर दी गई है। 

उसके बाद फरवरी माह में बाजरा गोदाम से राशन की दुकानों पर पहुंच जाएगा। गेहूं के साथ बाजरा का भी वितरण होगा। डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का कहना है कि बाजरा की खरीद की समय सीमा 12 जनवरी तक बढ़ गई है। अब तक 2422 एमटी बाजरा खरीदा गया है। फरवरी में शायद राशन की दुकानों पर बाजरा पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें