फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रक की दुग्ध वाहन से टक्कर, चालक की मौत

Sat, 24 Jun 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस से दुग्ध वाहन लेकर आ रहे 32 वर्षीय राजेंद्र पुत्र वीरेंद्र निवासी रूहल जैसे ही आगरा अलीगढ़ हाईवे स्थित ग्राम बरसै के निकट पहुंचे वैसे ही ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राजेंद्र घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बरसै के निकट ट्रक एवं दूध की गाड़ी में भिड़ंत हो गई। हादसे में दुग्ध वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह हाथरस से दुग्ध वाहन लेकर आ रहे 32 वर्षीय राजेंद्र पुत्र वीरेंद्र निवासी रूहल जैसे ही आगरा अलीगढ़ हाईवे स्थित ग्राम बरसै के निकट पहुंचे वैसे ही ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राजेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन राजेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई विष्णु ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें