फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: दूध के टैंकर आपस में भिड़े, एक चालक की मौत और दूसरा भाग गया

Fri, 06 Feb 2026 05:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक बड़ा और एक छोटा दूध का टैंकर आपस में भिड़ गए। हादसे में बड़े टैेकर के चालक की मौत हो गई, जबकि छोटा टैंकर का चालक भाग गया। मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद-सहपऊ मार्ग पर 5 फरवरी देर रात हुए सड़क हादसे में एटा निवासी एक दूध टैंकर के चालक की मौत हो गई। हादसा जियो पेट्रोल पंप के सामने हुआ।

विज्ञापन


5 फरवरी की रात 11 बजे सादाबाद से आ रहे एक बड़े दूध के टैंकर और जलेसर जा रहे छोटे दूध के टैंकर टकरा गए। इस दुर्घटना में बड़े टैंकर के चालक यतेंद्र सिंह निवासी पलरा, थाना बागवाला, जिला एटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को सीएचसी सादाबाद भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान यतेंद्र सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन


दूसरे दूध के टैंकर का चालक भाग गया, पुलिस उसकी तलाश में लगी है। मृतक के परिजनों और वाहन स्वामी को घटना की सूचना दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें