फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या, पुूलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 10:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दूधिया राजेंद्र सिंह बघेल रोज की तरह 4 फरवरी को सुबह तड़के दूध कढ़वाने के लिए साइकिल से जा रहा था। रास्ते में कुछ नामजदों ने राजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र विपिन कुमार बघेल ने दूध के कारोबार को लेकर पूर्व में हुए विवाद को हत्या का कारण बताया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह दूध कढ़वाने के लिए साइकिल से जा रहे दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य संकलन कर जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिफ्तार किया हैॅ।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस के शीतलवाड़ा निवासी राजेंद्र सिंह बघेल पुत्र लीलाधर सिंह बघेल रोज की तरह 4 फरवरी को सुबह तड़के गांव से नगला डाडा श्यामपुर राजवाहे के रास्ते से दूध कढ़वाने के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी साढे़ पांच बजे के आसपास हसायन कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला डांडा से श्यामपुर वाली माता के मंदिर के लिए जाने वाले राजवाहा माइनर के लिंक नगला डांडा श्यामपुर शीतलवाडा मार्ग पर कुछ नामजदों ने राजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर विलाप करने लगे। मृतक राजेंद्र सिंह के पुत्र पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन कुमार बघेल ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह व पुलिस उपाधीक्षक, सीओ सिकन्द्राराऊ श्यावीर सिंह मय फोरेंसिक व डाॅग स्क्वाइड टीम के साथ पहुंचे। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने किसी व्यक्ति के आने की बात कहकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के पुत्र विपिन कुमार बघेल ने दूध के कारोबार को लेकर पूर्व में हुए विवाद को हत्या करने का आरोप लगाया है। 

दो आरोपी गिरफ्तार
हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि  थाना हसायन क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला डाडा के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या के संबंध परिजनो से प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग मे नामजद दो आरोपी राहुल व अशोक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें