फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शॉर्ट सर्किट से मीटर में लगी आग, मची अफरातफरी

विज्ञापन
हाथरस ब्लॉक कार्यालय में मीटर में लगी आग।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के आगरा रोड स्थित विकास खंड कार्यालय में लगे विद्युत मीटर में मंगलवार की दोपहर को शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि मीटर में आग लगने के बाद काफी देर तक कार्यालय की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन





ठंड के मौसम में ओवर लोडिंग के चलते विद्युत केबल, बॉक्स व मीटरों में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। मंगलवार की दोपहर शहर के आगरा रोड स्थित विकास खंड कार्यालय में लगे विद्युत मीटर में शॉर्ट सर्किट हो गई। शॉर्ट सर्किट के बाद निकली चिंगारी ने देखते ही देखते आग का रूप धारण कर लिया।



यह देख वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही कर्मचारियों ने मिट्टी आदि डालकर आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि हादसा दिन में होने की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। अगर यह घटना रात में घटित हो जाती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। हालांकि मीटर में आग लगने की वजह से काफी देर तक कार्यालय की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें