फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 39 परिषदीय विद्यालयों का विलय किया निरस्त, पूर्व की तरह होगा कक्षाओं का संचालन

Tue, 05 Aug 2025 12:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर 39 विद्यालयों का विलय तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इन विद्यालयों में पूर्व की तरह ही कक्षाओं का संचालन होगा। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 39 परिषदीय विद्यालयों का विलय शासन के आदेश पर निरस्त कर दिया गया है। शासन ने पिछले दिनों 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का विलय निरस्त किए जाने के आदेश दिए थे। इस क्रम में यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर पिछले दिनों कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का विलय नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में किया गया था। इस व्यवस्था के चलते छोटे बच्चों को कई किलोमीटर की दूरी तय करके नए विद्यालयों में जाना पड़ रहा था। इस कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। 

विद्यालयों का विलय किए जाने का शिक्षक संगठनों के अलावा स्थानीय ग्रामीणों ने भी विरोध किया था। इस संबंध में शासन तक कई शिकायतें पहुंची थीं, जिसके बाद शासन ने 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का विलय न किए जाने के निर्देश जारी किए थे। 
विज्ञापन


बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर 39 विद्यालयों का विलय तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इन विद्यालयों में पूर्व की तरह ही कक्षाओं का संचालन होगा। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें