फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंडू: गांव ऐंहन के श्मशान घाट में न टिन शेड है और न ही पक्के चबूतरे, ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन

Sun, 18 Oct 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बताया जा रहा है कि गांव के श्मशान घाट में टिन शेड और पक्के चबूतरों का निर्माण प्रस्तावित है। इस संबंध में जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद और विधायक को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
श्मशान घाट, अनशन पर बैठे ग्रामीण - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेंडू के गांव ऐंहन में श्मशान घाट का निर्माण नहीं होने से नाराज करणी सेना के जिलाध्क्ष राजा ठाकुर व ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक अनशन जारी रहेगा। 

विज्ञापन

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के श्मशान घाट में टिन शेड और पक्के चबूतरों का निर्माण प्रस्तावित है। इस संबंध में जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि और विधायक वीरेंद्र सिंह राणा को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें