बदहाल मार्गाें पर आवागमन में किसानों एवं ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है। किसानों के कृषि उपकरण भी खराब हो गए हैं। बिजली विभाग द्वारा घरेलू कनेक्शन पर ज्यादा शुल्क लिया जा रहा है और घरेलू बिल भी बढ़कर आ रहे हैं। इन बिलों को अविलंब सुधरवाया जाए।
विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला संगठन मंत्री संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी लवगीत कौर को सौंपा। ज्ञापन में तहसील क्षेत्र की जर्जर सड़कों और संपर्क मार्गाें की हालत सुधरवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि बदहाल मार्गाें पर आवागमन में किसानों एवं ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है। किसानों के कृषि उपकरण भी खराब हो गए हैं। बिजली विभाग द्वारा घरेलू कनेक्शन पर ज्यादा शुल्क लिया जा रहा है और घरेलू बिल भी बढ़कर आ रहे हैं।
इन बिलों को अविलंब सुधरवाया जाए। ज्ञापन में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में भिजवाने और गांव खिटौली कटैलिया से खिटौली संपर्क मार्ग पर जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में योगेश कुमार, मंगल सिंह, छत्रपाल, अशोक कुमार, सोमवीर, प्रमोद कुमार सिंह, शीलेंद्र शर्मा, चंद्रवीर, राजवीर सिंह आदि थे।