फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कटौती की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sat, 29 Jul 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
एई से ​शिकायत करते चंदपा, बघना, ऐंहन, उधैना व दोहई के किसान। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना ने ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कटौती की समस्या को लेकर शुक्रवार को विद्युत अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। सेना के पदाधिकारियों के साथ चंदपा, बघना, ऐंहन, दोहई व उधैना के किसान बड़ी संख्या में पहुंचे। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन




सेना के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि धान की फसल को पानी न मिलने से किसान त्राहिमाम कर रहे हैं। जिले के प्रत्येक फीडर से किसानों को तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। विद्युत विभाग की अनदेखी से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।



उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि 48 घंटे के अंदर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना धरना देने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर कायम सिंह, नेपाल सिंह धाकरे, सुनील परमार, देवेंद्र सिंह तोमर, अशोक परमार, हरेंद्र सिंह सिसोदिया, राज सिसोदिया, ग्राम प्रधान बघना सत्येंद्र ठाकुर, राकेश ठाकुर, प्रहलाद सिंह सिसोदिया आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें