फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाल्मीकि बस्तियों में विकास कार्य कराने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्था महर्षि वाल्मीकि सेना के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर को वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके आवास पर पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। इसमें वाल्मीकि बस्ती में अधूरे पड़े विकास कार्य पूरे करने और कुछ अन्य काम कराने की मांग की गई है। प्रदेश महामंत्री बबलू हंसमुख व सभासद अभिषेक राज ने समाज के लोगों के साथ ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन


बबलू हंसमुख ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पिछले कार्यकाल में कई बरात घर का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन अभी तक सभी बरात घरों का निर्माण अधूरा है। इसको पूरा कराया जाए, नगला चौबे स्थित नगला बेलनशाह वाल्मीकि श्मनान भूमि पर चहारदीवारी व टिन शेड की व्यवस्था कराई जाए। सार्वजनिक स्थान पर भगवान महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित की जाए। मोहल्ला सीयल, कैलाश नगर, रमनपुर, माईयान, बाल्यपट्टी में बरात घर व सार्वजनिक शौचालय बनवाया जाए। इस मौके पर समाजसेवी ब्रजलाल चौहान, बॉबी चौहान, नेमसिंह, सुनील शास्त्री, रोहित कुमार, जितेंद्र चौहान, तरुण कुमार, विनीत, योगेश छोटू दीपक, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें