फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
हॉटस्पॉट एरिया का जायजा लेते डीएम व एसपी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

सादाबाद कस्बे के मोहल्ला कोठीद्वार में एक चिकित्सक और एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सादाबाद के हॉट स्पॉट इलाकों का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार एवं एसपी गौरव बंसवाल ने जायजा लिया। उन्होंने मोहल्ला कस्बा कोठी द्वार, सुभाष गली, तहसील रोड क्षेत्र की सील क्लीनिक एवं अन्य व्यवस्थाओं की जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने हॉट स्पॉट क्षेत्र में नालियों में जलभराव एवं गलियों में गंदगी होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी नालियों एवं गलियों की नियमित रूप से साफ सफाई एवं सैनिटाइज कराने के निर्देश ईओ सादाबाद को दिए और नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराने के निर्देश दिए। इस दौरान दिन में स्ट्रीट लाइट जलते हुए पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे दिन में बंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश राठौर को निर्देश दिए कि 10-15 स्वास्थ्य विभाग की टीमों का गठन कर हॉटस्पाट क्षेत्र में तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण कराना सुनिश्चित करें। आशा, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर परिवार के मुखिया का नाम, परिवार में सदस्यों की संख्या, पूरा पता एवं मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार करें। सर्वे के दौरान जो व्यक्ति खांसी, जुकाम तथा बुखार से पीड़ित हो उनकी अलग से सूची तैयार करे। डीएम ने हॉटस्पाट क्षेत्र के लोगों से सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर एडीएम जेपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश राठौर, एसडीएम राजेश कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें