हाथरस। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा केमिस्टों पर की जा रही अवैध कार्यवाही को लेकर रोष जाहिर किया गया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा ने की। बैठक में सीडीएफ यूपी के आह्वान पर ऑनलाइन दवा बिक्री और लाइसेंस के नवीनीकरण में आ रही परेशानियों के विरोध में 28 फरवरी को यूपी में दवा कारोबार बंद रखे जाने की जानकारी दी गई। लाइसेंस शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में हाथरस में भी दवा कारोबार को बंद रखा जाएगा और डीएम को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस मौके पर दीनदयाल गोपाल, डॉ. भगवती प्रसाद, राजीव सेठी, पवन गुप्ता, पीके गौड, रविकांत पाठक, अनिल शर्मा, अंकित जैन, नीरज गुप्ता, कमल वार्ष्णेय, रंजन शर्मा, राकेश शर्मा, अमित पाराशर, नदीन खान, हृदेश वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता, यतेंद्र गुप्ता, विनोद गर्ग आदि मौजूद थे।