फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क किनारे तिरपाल के नीचे ढंका मिला मांस

Thu, 03 Jul 2025 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा राजमार्ग पर गांव जिमिसपुर में मोबाइल टावर के पास बुधवार की सुबह सड़क किनारे तिरपाल में ढंका हुआ मांस मिला है। मांस से बदबू आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ मांस को सील कर जांच के लिए भेजा, जबकि बाकी को गड्ढा खोदकर दफन करा दिया।
विज्ञापन




बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे। तभी उनकी नजर तिरपाल के नीचे ढंके मांस पर पड़ी। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस मांस के गोमांस होने की आशंका जताई। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी जेके अस्थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।



पुलिस ने मांस को अपने कब्जे में ले लिया। पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। इस संबंध में निशांत यादव ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ जेके अस्थाना का कहना है कि कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें