सामूहिक विवाह में गणेश पूजन कर श्रीगणेश कराते एसडीएम वेदसिंह चौहान, यशपाल सिंह, विपिन वार्ष्णेय
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
हाथरस रोड स्थित रति के नगला रति पर राना गेस्ट हाउस में श्री महाकाल कंकास्ट कंपनी के तत्वावधान में 17 जोड़ों की सामूहिक शादी हुई। इस दौरान काजी ने एक निकाह भी कराया।
समारोह का शुभारंभ एसडीएम वेद सिंह चौहान, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, देव वार्ष्णेय, वीरेंद्र शर्मा ने भगवान गणेश का पूजन कर किया। गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से बरात चढ़ी। लड़का पक्ष को दान-दहेज के सामान भी दिए गए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए।
आयोजक अजय गुप्ता, मुदित गुप्ता, मोहित गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष कंपनी सामूहिक विवाह आयोजित करती है। सभी 17 जोड़ों को पूरा दहेज दिया गया है। भोज भी दिया गया।