फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
खुशबू के परिजनों को सांत्वना देते ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय। स्रोत : स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के रोहई गांव में रविवार को विवाहिता खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है। सोमवार को पति विकास ने मृतका को चिताग्नि दी।
विज्ञापन

खुशबू की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व मथुरा निवासी विकास से हुई थी। रविवार शाम वह अपने कमरे में अचेत हालत में बिस्तर पर मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सादाबाद के सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें