फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 09 Mar 2026 02:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विवाहिता को शादी के पांच साल हो गए थे, पर उसके कोई संतान नहीं हुई। पति बाहर नौकरी करता है। विवाहिता ने कमरे में फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मृतका लक्ष्मी देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली अंतर्गत गांव चिरायल में 9 मार्च सुबह विवाहिता का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किबाड़ तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गंथरी शाहपुर निवासी कृपाल सिंह की 28 वर्षीय बेटी लक्ष्मी देवी की शादी गांव निवासी मंटू के साथ हुई थी। मंटू दो भाई हैं। मंटू अपने भाई के साथ फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों भाई घर पर नहीं थे। रात में लक्ष्मी देवी खाना खाकर अपने कमरे में चली गई ।

9 मार्च सुबह जब वह सोकर नहीं उठी तो घर में उसके सास-ससुर ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। झरोखे में से देखा तो लक्ष्मी का शव फंदे पर लटका हुआ था। कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किबाड़ तोड़कर विवाहिता का शव घर से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


लक्ष्मी की शादी को पांच वर्ष हो चुके हैं, पर उनके कोई संतान नहीं। घटना के बारे में कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतका के मायकेवालों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें