मायके वालों का आरोप है कि नशे की हालत में राहुल ने हेमलता से मारपीट की। यहां तक कि उसे घंर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों कहना है कि मारपीट के फंदे पर लटका दिया ।
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव बाघऊ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला था। मृतका के परिजनों ने पति पर मारपीट कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के विजयगढ़ की रहने वाले 30 वर्षीय हेमलता की शादी 2016 में जंक्शन क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी राहुल नागर से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी कुछ दिन बाद से ही पति आए दिन हेमलता के साथ शराब पीकर मारपीट करने लगा। कई बार उसे समझाया गया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा।
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 10 फरवरी की शाम को राहुल नशे की हालत में था। नशे की हालत में राहुल ने हेमलता से मारपीट की। यहां तक कि उसे घंर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों कहना है कि मारपीट के फंदे पर लटका दिया । मामले की सूचना पर कोतवाली जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इधर, घटना की सूचना पर 11 फरवरी को मृतका के मायके के लोगों की भीड़ लग गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।