फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: करंट लगने से मायके में विवाहिता की मौत, परिवार में पसरा मातम

Mon, 15 Jul 2024 04:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वर्षा कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी। सुबह वह घर में सफाई कर रही थी। इस बीच वह कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। बेहोशी की हालत में उसे शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका वर्षा रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर स्थित मायके में आई महिला की करंट लगने से 14 जुलाई को मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई निवासी 24 वर्षीय वर्षा रावत पत्नी मनोज दीक्षित का कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में मायका है। वर्षा कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी। 14 जुलाई की सुबह वह घर में सफाई कर रही थी। इस बीच वह कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। बेहोशी की हालत में परिवार के सदस्य उसे शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही ससुराल व मायके में मातम पसर गया। वर्षा की चार साल पहले शादी हुई थी। उसके दो मासूम बच्चे हैं। महिला की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें