सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो प्रसारित हुआ। वीडियो में एक युवक हिंदू समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी कोतवाली सदर पहुंच गए। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
रविवार को सोशल मीडिया ग्रुप पर एक वीडियो तेजी के साथ प्रसारित हुआ। वीडियो में एक युवक हिंदू समाज को लेकर गली-गलौज और अभद्र टिप्पणी करता हुआ दिखाई दिया। युवक लाला का नगला निवासी है और मंडी समिति में उसकी दुकान है। जैसे ही यह वीडियो हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं तक पहुंचा तो वह आक्रोशित हो उठे। पुलिस को आरोपी युवक का वीडियो दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी राम प्रवेश राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।