ग्रामीणों ने बताया है कि आशी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। ससुराल वाले उसका इलाज करा रहे थे। 1 मई की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगसौली-बाजितपुर स्थित गांव फतेलीपुर में 1 मई की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
30 वर्षीय आशा पुत्री महेंद्रपाल निवासी जैथरा एटा की शादी दस साल पहले शीलेंद्र के साथ हुई थी। शीलेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। ग्रामीणों ने बताया है कि आशी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। ससुराल वाले उसका इलाज करा रहे थे। 1 मई की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
महिला की मौत की जानकारी होने पर गांव में पुलिस पहुंच गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया है कि दहेज की मांग पूरी ने होने पर ससुराल वालों ने बहन का इलाज नहीं कराया है। सीओ श्यामवीर सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।