फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में मिला विवाहिता का शव: थाने के बाहर शव रखकर हंगााम, लगाया जाम, पुलिस पर अभद्रता-मारपीट का आरोप

Thu, 17 Apr 2025 11:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता से दहेज में कार की मांग को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। मायके वालों ने हंगामा किया और जाम लगाया।
विज्ञापन
विवाहिता राजरानी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाहिता का शव बाथरूम में पड़ा मिला है। मायके पक्ष ने दहेज में कार की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने शव को थाने के बाहर रखकर हंगामा कर जाम भी लगाया। 

विज्ञापन


हाथरस में चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी परती बनारसी में 16 अप्रैल देर रात  विवाहिता राजरानी का शव घर के बाथरूम में पड़ा मिला। मायके पक्ष का आरोप था कि ससुरालियों द्वारा लंबे से दहेज में कार की मांग की जा रही थी। इसी के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया और शव को हाइवे पर रख जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। सीओ हिमांशु माथुर का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोप की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें